मथुरा, जनवरी 11 -- नगर के सबसे पुराने नगर पालिका इंटर कॉलेज के निर्माण में व्यापारी जगदीश सेठ बरसाने वालों की पुत्रियों प्रियांशी अग्रवाल एवं वंशिका अग्रवाल ने अपनी सात वर्षों की जमा पूंजी दान कर सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग की मिसाल प्रस्तुत की। यहां कॉलेज के चार कमरों का निर्माण प्रगति पर है। इसके लिए वर्ष 1992 बैच के एकत्रित हुए सभी पुरातन छात्रों ने कॉलेज निर्माण जरुरी बताया। इसके लिए कॉलेज निर्माण समिति गठित हुई। इसमें पूर्व शिक्षक राधे नारायण भारद्वाज, राहुल एड., बांकेलाल, नरेंद्र कुमार, अभिषेक जैन एवं महेश सर्राफ शामिल हुए। बैठक में कॉलेज निर्माण में सामाजिक सहयोग पर चर्चा की। यहां वर्ष 1992 बैच के छात्र अजय मंगल ने 11 लाख एवं प्रदीप भारद्वाज ने 1.21 लाख रुपये दान की घोषणा की। वहीं जगदीश सेठ की पुत्रियां प्रियांशी अग्रवाल एवं वंशिका अग...