गुड़गांव, अप्रैल 4 -- सोहना, संवाददाता। भोंडसी गांव से युवक और डिफेंस कॉलोनी से दो बेटियों को लेकर मां संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों से शिकायत के आधार पर मामले दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। भोंडसी की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले राहुल ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गुरुवार की दोपहर दो बजे उसकी पत्नी पूनम अपने साथ चार वर्षीय बेटी हिमांशी और दो वर्षीय बेटी वंशिका को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई। जिसको अपने स्तर पर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, भोंडसी गांव निवासी देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा शुभम उर्फ विक्की एक अप्रैल की शाम को घर से निकला था, जिसका कुछ पता नहीं चल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.