औरैया, सितम्बर 18 -- बिधूना, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोर्चा गांव निवासी एक महिला को बीस दिन में दो बार सांप ने काट लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े। सीएचसी बिधूना ले गए। जहां से उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के मोर्चा गांव निवासी 19 वर्षीय प्रियंका पत्नी उमेश कुमार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक दाहिने पैर में कालें सांप ने काट लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रियंका को चार सितंबर को कमरे में बायें पैर में भी सांप ने काटा था। उस समय भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर किया गया था। 14 दिन के...