अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- सल्ट। मरचूला के झड़गांव में दो बाघ एक साथ दिखने से महिलाओं में चीख पुकार मच गई। लोगों के शोर मचाने और पत्थर मारने पर भी बाघ नहीं भागे। बाघों के दिखने से लोगों में दहशत व्याप्त है। झड़गांव क्षेत्र कालागढ़ टाइगर रिजर्व के करीब है। इस कारण यहां बाघों की आवाजाही रहती है। क्षेत्र में बाघों के हमले भी काफी होते हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह झड़गांव की महिलाएं घास काटने के लिए जंगल की ओर निकली। थोड़ा आगे बढ़ने पर उन्हें पास ही में दो बाघ एक साथ दिखाई दिए। इतने नजदीक दो बाघों को देख उनके होश उड़ गए। महिलाओं में चीखपुकार मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.