बगहा, जून 24 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि। सीमा पर तैनात तीन लालटेन एसएसबी ने दो बाइक से ले जा रहे काफी मात्रा में तेलहन सहित एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक सोहनलाल सदलबल मंगलवार की सुबह पिलर संख्या 432 के पास गश्त पर थे। दो मोटरसाइकिल पर बोरियों को लादकर दो व्यक्ति नेपाल ले जा रहे थे। एसएसबी के ललकारने पर दोनों बाइक छोड़ भागने लगे ।इस दौरान एक बाइक सवार को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मानपुर थाने के धोखराहा निवासी राजहरण यादव के रूप में की गयी ।वहीं जब्त दोनों बाइकों पर से चार बोरियां जप्त की गयी ।जिसमें तीन क्विंटल तिलहन सरसों मिला। एसरसएसबी ने जब्त किये गये तीन किवंटल तेलहन और धंधेबाज को बेतिया कस्टम ऑफिस को सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.