जामताड़ा, अप्रैल 1 -- नारायणपुर। गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे घांटी-पांडेयडीह जंगल के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गए। इस हादसे में चंदाडीह-लखनपुर निवासी गुड्डू अंसारी एवं उनकी पत्नी सेरून खातुन घायल है। इन दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर लाया गया। जहां चिकित्सक दोनों घायलों का इलाज कर रहे है। वही घायल दंपति ने बताया कि वे दोनों बाइक से अपने ससुराल जेरूआ गांव की ओर जा रहे थे। इस क्रम में गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर घांटी-पांडेयडीह जंगल के समीप विपरीत दिशा पांडेयडीह की ओर से आ रही बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वह और उनकी पत्नी सड़क पर गिर कर घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.