मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र में एनएच पर रूपनपट्टी चौक के पास शनिवार देर शाम दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार रंगीला देवी (34) की मौके पर मौत हो गई। वह बिशनपुर बघनगरी गांव के राम अनीश साह की पत्नी थी। वहीं, उसका देवर सुरेश साह व देवरानी संगीता देवी भी जख्मी हो गए। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी जख्मी हो गए। दोनों नशे में थे। उनकी पहचान मछही गांव के राज मल्होत्रा कुमार व रवि कुमार राय के रूप में हुई है। हादसे में महिला के मौत से आक्रोशित लोगों ने घायल युवक के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने भीड़ से दोनों को छुड़ाकर हिरासत में लिया। हादसे में महिला की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर में दोनों के नशा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.