मुंगेर, फरवरी 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के जोड़ी पोखर के समीप दो बाइक के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार प्रसंडो गांव निवासी एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रसंडो गांव निवासी उपेंद्र दास की पत्नी माया देवी अपने भाई के साथ बाइक से हवेली खड़गपुर से बरियारपुर की तरफ जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार महिला जख्मी हो गई। वहीं दूसरा बाइक चालक टक्कर मारने के बाद भाग निकला। इधर आनन-फानन में दुर्घटना में जख्मी माया देवी को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी का समुचित इलाज कर एवं आवश्यक दवाइयां देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी।

हिंदी हिन...