उन्नाव, फरवरी 7 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित नवाबगंज चौकी के पास शुक्रवार सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक जख्मी हो गए। लखनऊ थाना खाला बाजार के भदेमा गांव के रहने वाले 48 वर्षीय नसीम पुत्र नन्हे का पैतृक गांव मुगुलपुर थाना अचलगंज उन्नाव है। शुक्रवार सुबह वह खेती के काम से दामाद इमरान के संग बाइक से गांव आया था। दोपहर में घर जाने के दौरान अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कानपुर लखनऊ राजमार्ग स्थित नवाबगंज पुलिस चौकी के पास अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एनएचएआई एंबुलेंस ईएमटी अंकुर यादव ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी नसीम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.