उन्नाव, नवम्बर 14 -- नवाबगंज। दो बाइक की भिड़ंत में शुक्रवार दोपहर दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले 38 वर्षीय हृदेश पुत्र पुत्तीलाल दोपहर 30 वर्षीय पत्नी पार्वती को लेकर बाइक से जैतीपुर बाजार गए थे। वापसी में कानपुर-लखनऊ राजमार्ग स्थित जगदीशपुर मोड़ के सामने पीछे से आए बाइक सवार राजेंद्र (30) पुत्र ओम प्रकाश निवासी कस्बा मोहान थाना हसनगंज ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों घायल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.