फिरोजाबाद, जनवरी 31 -- बुधवार की रात मैनपुरी चौराहा के पास दो पक्षों की बाइकों में भिड़ंत के बाद हंगामा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सोने की जंजीर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों को थाने लाई। मामले की पड़ताल की जा रही है। बिलाल सिद्दीकी निवासी आवास विकास कॉलोनी बुधवार की रात अपनी पत्नी साबुकता के साथ मैनपुरी चौराहा ओवर ब्रिज के पास से बाइक से जा रहा था। तभी सामने से आ रही बुलेट ने बाइक सवार दम्पति में टक्कर मार दी। हादसे में बिलाल की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस दोनों पक्ष को पकड़कर थाने लाई। जहां बाइक में नुकसान को लेकर दूसरे पक्ष ने भुगतान कर दिया। उसके बाद दम्पति ने आधी जंजीर छीनने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि चेन उनके पास नहीं है। आध...