बांका, जून 17 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर बांका पथ पर सिउड़ी मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल युवक कजरैली के रितेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वह फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव से अपनी रिश्तेदार के साथ अमरपुर के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। सिउड़ी मोड़ के समीप पहुंचते ही अमरपुर की ओर से आ रहे तेज गति के बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा से दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.