देवरिया, जनवरी 31 -- मदनपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दुबौली चौराहे के समीप गुरुवार की रात दो बाइक के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में दिव्यांग युवक समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो युवकों की मौत से मातम छा गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के रहने वाले सूरज कनौजिया (25) पुत्र दयाशंकर, विकास यादव (30) पुत्र रवींद्र एक ही बाइक से बरांव की तरफ गए थे। रात को दोनों बाइक से लौट रहे थे, अभी वह दुबौली चौराहे के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे फकईपुर निवासी नीरज (30) पुत्र कौलेश्वर यादव की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे तीनों घायल हो गए। उपचार के लिए तीनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.