बहराइच, जनवरी 15 -- बहराइच। फखरपुर थाने के मरौचा बौंड़ी मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार रांग साइड बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार फरार हो गया। जिसके चलते बाइक सवार केला खाप गांव निवासी सियाराम (60), उनकी पत्नी बड़कई घायल हो गए। घायलों को निजी क्लीनिक पर ले जाकर इलाज कराया गया। घायल सियाराम ने बताया कि वह थाने में एफआईआर दर्ज कराएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...