मोतिहारी, जनवरी 1 -- डुमरियाघाट, निसं । केसरिया से खजुरिया जाने वाली स्टेट हाइवे 74 में हुसैनी स्थित हाई स्कूल के समीप दो बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिससे एक बाइक सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी। वहीं दूसरा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक पंकज कुमार (20) है। वहीं जख्मी विशाल कुमार (22) है। वे कोटवा थाना के तलवा दिपउ गांव के निवासी हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार घटना के बाद फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी केसरिया बौद्ध स्तूप से आ रहे थे। उसी दौरान हुसैनी हाईस्कूल के समीप दोनों बाइकों में टक्कर हो गयी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने मे जुटी है। ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत पर कोहराम : सुगौली। थाना के उत्तरी श्रीपुर पंचायत के गोविन्दापुर गांव नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.