कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में दो बाइकों की भिड़ंत में डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सचेंडी रामपुर निवासी 20 वर्षीय अभय यादव डिलीवरी ब्वॉय था। परिवार में मां कमलेश और बहन मुस्कान है। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को वह डिलीवरी लेने गया था। इस दौरान भौलामऊ में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अभय को हैलट अस्पताल भेजा। यहां उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...