आजमगढ़, फरवरी 7 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के माहुल-फुलवरिया मार्ग पर शनिवार की दोपहर गौसपुर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर में पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा मौसेरा भाई घायल हो गया। इसके साथ ही दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी 22 वर्षीय वृजमोल यादव मुंबई में रहता था। वृजमोल यादव के पिता विक्रम गांव के पूर्व प्रधान हैं। शनिवार की दोपहर में वृजमोल यादव अपने मौसेरा भाई 20 वर्षीय राम प्रवेश यादव निवासी भरमा थाना पवई के साथ बाइक से दवा लेने के लिए माहुल जा रहा था। माहुल-फुलवरिया मार्ग पर गौसपुर गांव के पास पहुंचा था। इस दौरान सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में वृजमोल, उसका मौस...