मुरादाबाद, जून 18 -- भोजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पांच दिन पहले दो बाइक आपस में भिड़ गई, जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका मुरादाबाद में उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसका पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए मुरादाबाद भेज दिया। थाना भगतपुर के गांव चूहा नगला निवासी छोटे 70 वर्षीय बाइक से भोजपुर आ रहे थे, तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी,जिसमें छोटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.