कुशीनगर, जनवरी 12 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया कस्बे में सोमवार को 11 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में किराना कारोबारी अरुण तिवारी की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। नौरंगिया निवासी अरुण तिवारी पुत्र दुर्गा तिवारी अपनी भाभी मीना तिवारी पत्नी अरविंद तिवारी के साथ चौराहे स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह पडरौना-पनियहवा मार्ग पर सड़क पर चढ़े कि पडरौना से सेखुई की ओर जा रहे बाइक सवार रामप्रवेश और शेषनाथ निवासी सेखुई खास की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण तिवारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मीना तिवारी को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में...