मुंगेर, दिसम्बर 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित जोगनी स्थान के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। डायल 112 की सहायता से जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार खड़िया गांव निवासी नंदन साह का पुत्र अशोक कुमार अपनी बाइक से हवेली खड़गपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जोगनी स्थान के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर में अशोक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं बाइक में टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से बाइक लेकर भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी...