बरेली, सितम्बर 6 -- भमोरा, संवाददाता। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक परिवार की महिलाओं सहित आठ लोगों ने दो बहनों की पिटाई की और छेड़छाड़ की। पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बल्लिया के श्याम विहारी लाल की पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी की मौत होने के बाद से उसकी पांच धेवती, एक आठ साल का धेवता शिवा उसके पास रहते हैं। उसने दो माह पहले बड़ी धेवती का विवाह किया था। शुक्रवार शाम पांच बजे देवते शिवा ने रामबाबू के दरवाजे पर लगे शटर में हाथ मार दिया था। जिसका बुरा मानकर रामबाबू के घर वाले अरुण, अमित, भूरे, लालू, कोमल, सरस्वती, राजपाल व एक अन्य व्यक्ति उनके मकान में घुस आए। दोनों बहनों को पीटा और उनके साथ छेड़छाड़ की। सूचना पर पुलिस आरोपियों के घर गई तो वह लोग फरार थे। पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.