भभुआ, अक्टूबर 4 -- बारिश के बीच रात में नगर भ्रमण करती रहीं बड़ी देवी मां, पीछे थीं अन्य प्रतिमाएं नगर भ्रमण के दौरान महिलाओं ने भरा खोइछा, झांकी निकली, करतब दिखाए (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। दशहरा की अगली तिथि एकादशी को विदाई से पूर्व चमनलाल तालाब स्थित बड़ी देवी नगर भ्रमण करती हैं। शहर की यह पुरानी परंपरा है। इस परंपरा के तहत शुक्रवार की देर रात मां मंदिर से निकलीं और बारिश के बीच रात में नगर भ्रमण करती रहीं। इनके पीछे शहर के विभिन्न वार्डों में स्थापित अन्य देवियां भी अपने-अपने वाहन पर सवार होकर चल रही थीं। शनिवार की भोर में अखलासपुर पथ में बड़ी देवी अपनी बहन से मिलने पहुंचीं, जहां मिलन का अद्भूत नजारा देखने को मिला। जब मां का रथ शहर में भ्रमण कर रहा था, तब घरों से निकलकर महिलाएं हल्दी, रुपया, चावल, जीरा से मां का खोइछा भर रही थीं। मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.