नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एनडीएमसी क्षेत्र के दायरे में किए जा रहे स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वे का विरोध बढ़ने लगा है। दुकानदारों का आरोप है कि कनॉट प्लेस और सरोजिनी नगर मार्केट नो वेंडिंग जोन में शामिल हैं। इसके बावजूद एनडीएमसी के अधिकारी यहां अवैध रूप से काम कर रहे पटरी दुकानदारों का सर्वे कर उन्हें स्थायी तौर पर ठीये देने का प्रयास कर रहे हैं। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव विक्रम बढवार का कहना है कि कनॉट प्लेस को वर्ष 2007 में एनडीएमसी की ओर से नो वेंडिंग-नो हॉकिंग जोन घोषित किया जा चुका है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद कनॉट प्लेस क्षेत्र में एनडीएमसी ने 69 वेंडरों को ठीये आवंटित कर रखे हैं और अब फिर से वेंडरों को ठीये आवंटित करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.