हरिद्वार, सितम्बर 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने गुरुवार को ज्वालापुर के पीठ बाजार में मरम्मत के काम किया। इस दौरान मोहल्ला मेहतान, लौधमंडी, पीठ बाजार क्षेत्र में दिन में सात घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। लोगों को ऊर्जा निगम ने दिन में दो बजे तक बिजली सप्लाई बाधित होने की सूचना उपलब्ध कराई थी। लेकिन शाम चार बजे तक बिजली की कटौती होने के कारण क्षेत्र की करीब 12 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही दुकानदारों को नुकसान हुआ। कटौती के कारण लोगों की पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.