मुजफ्फरपुर, जून 25 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति के घर पहुंचने से पहले पत्नी दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले को लेकर महिला के पति ने बुधवार को थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से बुधवार सुबह घर पहुंचा। घर में पत्नी और बच्चों को नहीं देखा तो आसपास के लोगों से जानकारी ली। पता चला कि उसकी पत्नी उसके पहुंचने से पहले ही गांव के गौरव राय के साथ भाग गई है। बताया कि वह प्रतिमाह दस हजार रुपये पत्नी को भेजता था। पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद व करीब 50 हजार रुपये के जेवर थे जो घर से गायब हैं। अपर थानाध्यक्ष मो. नजरे इमाम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.