बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए दंपती परिवार नियोजन के साधन अपनाएं। गांव से लेकर शहर तक योग्य दंपतियों को स्थाई व अस्थाई साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सदर अस्पताल में विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर स्टॉल लगाकर लोगों को यह संदेश दिया गया। साथ ही आए लोगों को परिवार नियोजन की स्थाई और अस्थाई साधनों की जानकारी दी गयी। उपाधीक्षक डॉ. कुमकुम प्रसाद ने कहा 'बच्चे दो ही अच्छे होते हैं। पीरामल के प्रोग्राम लीडर राजीव रंजन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, गर्भ निरोधक गोलियां, कॉपर-टी और कंडोम जैसे कई साधन पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.