मोतिहारी, जनवरी 2 -- तुरकौलिया , निसं.। थाना क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के एक गांव से एक महिला अपने आशिक के साथ फरार हो गयी है। फरार महिला को दो छोटे छोटे बच्चे हैं। मामले में फरार महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है। कहा है कि उसकी पत्नी को हरसिद्धि के ओलाहा गांव के निखिल कुमार, बूटाई ठाकुर, नागा ठाकुर व नागा ठाकुर की पत्नी घर से ले भागे हैं। वह अपने साथ घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नकद 72 हजार रुपये लेकर भागी है। बताया जाता है कि वह इसके पहले भी घर से निखिल के साथ भागी थी। निखिल का उसके साथ मायके से चक्कर चल रहा था। मामले में पुलिस एफ आई आर दर्ज कर फरार महिला के बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। तहकीकात की जा रही है। इधर थाना क्षेत्र ...