शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- उखली रोड स्थित रेलवे स्टेशन फाटक बंद किए जाने से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को सामने आ गया। सैकड़ों ग्रामीण बंद फाटक पर पहुंचे और सांकेतिक विरोध जताते हुए कसरक रेलवे ओवरब्रिज चालू होने तक उखली फाटक को आवागमन के लिए खोलने की मांग की। कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। खुदागंज रोड स्थित कसरक रेलवे फाटक संख्या 342 और उखली रोड का रेलवे स्टेशन फाटक दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। कसरक फाटक पिछले वर्ष से बंद है। तीन दिन पहले उखली रोड का फाटक भी निर्माण कार्य के चलते बंद कर दिया गया। इससे खुदागंज से कटरा के बीच रेलवे ट्रैक के उत्तरी दिशा में बसे गांवों का कस्बे से सीधा संपर्क टूट गया है। अब लोगों को मरेना रेलवे फाटक (गेट संख्या 340) से वाया खिरिया सकटू मार्ग या खुदागंज रोड होते हुए हुलास नगर...