चतरा, नवम्बर 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के असनाडाहा गांव से पिछले 22 नवंबर से लापता संजू भारती का शव रविवार को चतरा संघरी घाटी जंगल से बरामद किया गया है। हत्या 22 नवंबर को ही कर दिया गया था। जिसके कारण शव पूरी तरह से नर कंकाल में तब्दील हो गया था। शव की बरामदगी हत्या की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी रीता देवी के प्रेमी के निशानदेही पर की गई है। रीता देवी ने साजिश के तहत अपने दो प्रेमियों से अपने पति की हत्या करवाई थी। पुलिस के छानबीन में इस हत्या में शामिल रीता देवी के प्रेमी हंटरगंज के डाटमगढ़ पर गांव के बबलू भारती का पुत्र रिशु भारती और दूसरे प्रेमी हंटरगंज के बोड़ामोड गांव के अरविंद कुमार संलिप्त होने की बात सामने आया था। घटना को अंजाम देकर रिशु भारती और अरविंद कुमार दोनों क्षेत्र छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के ...