बेगुसराय, फरवरी 11 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिले में विधि व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालन के लिए एसपी मनीष ने दो इंस्पेक्टर व सात पुलिस अवर निरीक्षक को इधर से उधर करते हुए नई जिम्मेवारी सौंपी है। स्थानांतरित किये गये पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापित थाने में योगदान करने को कहा गया है। 10 फरवरी को एसपी कार्यालय से निर्गत पत्र के अनुसार एसपी कार्यालय के डीआईयू शाखा में तैनात पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार हिमांशु को वहां से हटाकर नगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह लोहियानगर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम को गढ़पुरा थानाध्यक्ष, चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी को रतनपुर थानाध्यक्ष, एसपी कार्यालय के डीआईयू में तैनात विकास कुमार को लोहियानगर थानाध्यक्ष व पुलिस केंद्र में तैनात राजीव कुमार रंजन को चकिया थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.