भुवनेश्वर, सितम्बर 13 -- ओडिशा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गांववालों ने दो पुरुषों और एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि इन दोनों की डंडे से भी पिटाई की गई। जानकारी के मुताबिक मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले का है। महिला यहां के काशीपुर गांव की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। यह महिला दो पुरुषों के साथ जाशीपुर के साप्ताहिक बाजार गई थी। जब यह लोग लौट रहे थे तो महिला के घरवालों ने उसे देख लिया। बताया जाता है कि इसके बीच उनके खूब झगड़ा हुआ। महिला के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसका उन दोनों में से एक पुरुष से अवैध संबंध है। इसके बाद मामला काफी ज्यादा बिगड़ गया। गांववालों ने तीनों को बिजली के खंबे से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.