हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 4 -- दोपहिया वाहन के मामले में बिहार करोड़पति हो गया है। एक करोड़ 41 लाख गाड़ियों में से एक करोड़ से अधिक यानी 77 फीसदी दोपहिया वाहन बिहार में हैं। देश में कुल दोपहिया वाहनों की संख्या 27 करोड़ से अधिक हो गई है। देश में उपलब्ध कुल दोपहिया वाहनों में चार फीसदी केवल बिहार में हैं। सबसे अधिक उत्तरप्रदेश में तीन करोड़ 87 लाख दोपहिया वाहन हैं। परिवहन विभाग के अनुसार बिहार में सबसे अधिक रिकॉर्ड संख्या में 2024 में दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इस वर्ष 11 लाख पांच हजार 348 दोपहिया वाहन बिके। इसके पहले 2023 में 10 लाख 13 हजार, 2022 में आठ लाख 93 हजार, 2021 में आठ लाख 16 हजार, 2020 में आठ लाख 23 हजार, 2019 में 10 लाख 40 हजार तो 2018 में 10 लाख 60 हजार दोपहिया वाहन बिके थे। चालू वर्ष 2025 के चार महीने में ही तीन लाख 52 हजा...