लातेहार, फरवरी 20 -- बारियातू, प्रतिनिधि। जैक द्वारा आयोजित इंटर की परीक्षा के लिए बनाये गए दो परीक्षा केंद्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 35 में 35 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। राजकीय मध्य विद्यालय के केंद्राधीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि द्वितीय पाली इंटर अंग्रेजी विषय के 6 में 6 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के सफल संचालन और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिये सीसीटीवी कैमरा,वीक्षक दंडाधिकारी व बारियातू पुलिस लगाए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...