कुशीनगर, फरवरी 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर बिना स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी बोर्ड परीक्षा हुई है। केंद्राध्यक्षों ने डीआईओएस समेत उच्चाधिकारियों की सूचना दी है। बताया जाता कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट किसी कारण से बाहर होने का दावा कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली हाईस्कूल हिन्दी के पेपर में शांति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज नोनियापट्टी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। केंद्राध्यक्ष ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट से बात करने बताया है कि बाहर हूं। वहीं इंटरमीडिएट कॉलेज तुर्कपट्टी में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र दुबे फार्मासिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान केंद्र पर नहीं पहुंचे। केंद्राध्यक्ष ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट के गैर मौजदूगी में दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित हुई है। केंद्राध्य...