समस्तीपुर, फरवरी 22 -- उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर गांव में रविबार को दो पट्टीदारों के बीच हुई भूमि विवाद हिंसक बन गया। इसमे दो लोग का सर फट जाने से जख्मी होना बताया गया है। जख्मियों में मनोज कुमार मंजय व संजय कुमार बताया गया है। जख्मियों को लोगो ने उजियारपुर सीएचसी ले गए जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के वार्ड 13 में मनोज कुमार मंजय व रूप नारायण सिंह के बीच ढाई कट्ठा भूमि के टुकड़ा को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। जो रविबार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया की सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है फर्द बयान आते ही कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...