उन्नाव, फरवरी 4 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के मइया गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान गांव निवासी अजित सिंह, वीरपाल सिंह, व लक्ष्मी खेत में जेसीबी मशीन से मिट्टी निकाल रहे थे जिससे फसल का नुकसान हो रहा था। जब खेत से मिट्टी निकालने का विरोध किया तो गाली गलौज करने लगे। मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष से अजित सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव मे जिला पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कार्य हो रहा था। गांव निवासी अमित, सतीश, श्री पाल व कुछ अज्ञात लोगों ने हाथ में तमंचा व चाकू लेकर दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक महिला सहित छह नामित व अज...