सिद्धार्थ, जनवरी 14 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस में एक सिपाही भी ग्रामीणों द्वारा पथराव किए के जाने के दौरान घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर तांडव मचाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट के प्रकरण में एक पक्ष से तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव में मंगलवार को दो पक्ष बस चुराने के आरोप से जुड़े विवाद को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठी डंडे चले। करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। सूचना पुलिस को दी गई। डायल 112 के अलावा डुमरियागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष भिड़े थे। पुलिस ने भीड़ को ...