हापुड़, फरवरी 4 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस ने दो महिला समेत 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में उपनिरीक्षक पवन यादव ने बताया कि एक फरवरी की रात वह क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में सौरभ और नरेश पक्ष के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो रहा हैं। सूचना के आधार पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल रहे है। स्थिति बिगड़ती देख पीआरवी की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और उनको समझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लेने का प्रयास किया गया तो सभी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.