बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के बाद घायल दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, लूट और महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित नौ नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष के युवक ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसके चाचा के साथ ग्राम प्रधान, उसके पुत्र,भतीजे और चार अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव करने पर पीड़ित के साथ भी मारपीट की और खींचकर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। 12 ग्राम सोने की चैन भी छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से युवक ने पुलिस को दी तहरीर बताया है कि दूसरे पक्ष के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.