जमशेदपुर, मार्च 17 -- बागुनहातू में शुक्रवार रात विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे और हंगामा करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, थाने के बाहर क्यूआरटी को तैनात करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बागुनहातू में कुछ युवक होली खेल रहे थे। इस बीच पास की बस्ती के युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवकों को थाने ले गई। इसपर बस्ती के लोग थाने पहुंचे, जहां युवकों को पकड़ने का विरोध कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया पर बस्ती के लोग पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। हंगामा नहीं थमने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई लोगों को चोट आई है। इधर, पुलिस ने भी दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.