औरैया, फरवरी 16 -- फफूंद, संवाददाता।थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर में रविवार को खेत में बकरी घुसने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चलने लगे। खूनी संघर्ष में दोनों ओर से कुल छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गांव निवासी अंबुज यादव पुत्र नरसिंह यादव अपने घर में एडीएफसी बैंक की सीएससी संचालित करते हैं। उनका कहना है कि घटना के समय वह स्नान कर रहे थे और उनके भाई आलोक काउंटर पर लेन-देन कर रहे थे। तभी करीब दस-बारह लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। हमले में अंबुज, उनके भाई आलोक और पत्नी मोहिनी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.