अररिया, फरवरी 1 -- अररिया,निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत में रविवार को तास खेलने के दौरान हुए विवाद व मारपीट की घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।सूचना के बाद पंचायत प्रतिनिधि व पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया।दरअसल गैड़ा महादलित टोला में चार युवक बैठ कर तास खेल खेल रहा था किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच हाथापाई व मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक कुछ लोगों को बुला लिया और फिर दोबारा मारपीट शुरू कर दी। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना के बाद डायल 112 की टीम सहित नगर थानेदार मनीष कुमार रजक, अपार थानेदार संजीव कुमार, दारोगा जितेंद्र कुमार दलबल के साथ गैड़ा पहुंचे।पुलिस ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो आसिफ व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से दोनों पक्षों को शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...