मेरठ, मई 6 -- लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शहजाद कॉलोनी में सोमवार शाम को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष की दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पक्ष पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप है। शहजाद कॉलोनी निवासी शबाना ने बताया कि सोमवार शाम को उसकी पड़ोसी महिला के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पड़ोसी महिला के पति व उसके साथियों ने मिलकर मारपीट पथराव शुरु कर दिया। मारपीट के दौरान शबाना के भांजे जुबेर जुनैद कादीर व भाजी मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.