बिहारशरीफ, मार्च 21 -- दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित तीन जख्मी चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के राकड़ गांव में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि नाली की सफाई के दौरान महिलाओं में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गये। सतपाल पासवान की पत्नी आरती कुमारी , दिनेश कुमार और नीतीश कुमार जख्मी हो गये। थानाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.