बलिया, जून 8 -- सिकन्दरपुर। इलाके के डूहा बिहरा गांव में रविवार को जमीन के विवाद में दो सगे भाईयों तथा उनके परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। घटना में दोनों तरफ से चले लाठी-डंडा और ईट-पत्थर से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये। सभी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गांव के ओमप्रकाश साहनी व रामकुमार साहनी के बीच लम्बे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के 41 वर्षीय ओमप्रकाश साहनी, 17 वर्षीय अमन साहनी व 40 वर्षीय शोभा तथा दूसरे पक्ष के 52 वर्षीय रामकुमार साहनी तथा उनकी बेटी 28 वर्षीय शीला घायल हो गयीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.