वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के कच्चीबाग इलाके में दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पार्षद जमाल अंसारी समेत विपक्षी साड़ी कारोबारी ने एक दूसरे के खिलाफ जैतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष की ओर से कच्चीबाग में साड़ी की दुकान चलाने वाले एकलाख अहमद अंसारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पार्षद जमाल और उनके भतीजे आरिफ अंसारी समेत करीब 30 लोग दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद गार्ड के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उनके भाई इम्तयाज अंसारी और लईक अंसारी के साथ भी मारपीट की गई और गाली-गलौज की गई। पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से कच्चीबाग के पार्षद जमाल अंसारी ने जैतपुरा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के पास स्थित साड़ी दुकान पर वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.