पीलीभीत, जून 29 -- गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 27 जून की रात करीब आठ बजे उसकी बहन घर की छत पर अपनी पुत्री को लेने गयी हुई थी। तभी पड़ोस का ही अनिल कुमार उर्फ विजय पुत्र भूपराम, ज्ञान प्रकाश पुत्र भूपराम, कृष्ण कुमार पुत्र राम पाल, भूपराम पुत्र भगवान दास उसके घर की छत पर चढ़कर उसकी बहन के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। उसकी बहन को आरोपियों ने छत से गिरा दिया। शोर शराबा होने पर जब वह छत पर पहुंचे तो उक्त लोग उसके साथ भी मारपीट करने लगे। छत से गिरने से उसकी बहन का पैर टूट गया है। आरोपियों ने घर में घुसकर भी मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। उसकी बाइक भी तोड़ दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमक...