समस्तीपुर, फरवरी 15 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड 14 टोला झपही में शुक्रवार की रात्रि दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के पंचायत समिति सदस्या रेखा देवी, मंटून राय, जुली कुमारी, करीना कुमारी, बैजनाथ राय, संतोष कुमार जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी जख्मी को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां रेखा देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि टोला मे एक बर्थडे पार्टी था। पार्टी में एक पक्ष के द्वारा बाहर से एक दर्जन से अधिक लोगों को बुलाया गया था। पार्टी के बाद रात्रि में सभी ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर मंटून राय के घर पर पहुंच कर गाली गलौज एवं तोड़-फोड़ करना शुरू ...