हाजीपुर, दिसम्बर 1 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत में सोमवार की दोपहर पूर्व विवाद को लेकर हो रही पंचायत के दौरान दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक महिला समेत 05 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। घटना में एक पक्ष के शिवालक भगत, रामबाबू भगत, नागेश्वर भगत एवं दूसरे पक्ष के सुनैना देवी एवं विनोद महतो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद को लेकर सोमवार को पंचायत हो रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के तेजन महतो के लोगों ने पंचायत मानने से इंकार कर दिया। जिस पर पंचायत के लोगों से कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज एवं रोड़ेबाजी हुई। जिसमें एक पक्ष के शिवालक भगत, रामबाबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.