लोहरदगा, अक्टूबर 7 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू थाने के ननतिलो में देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ननतिलो निवासी सहमद अंसारी और उसके सहयोगियों तथा लावागाई निवासी बाबर खान और उसके साथियों के बीच किसी पुराने मामले को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर टूट पड़े। झड़प में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू में कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध कुडू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सहमद अंसारी पक्ष की शिकायत पर कांड संख्या 104/25 और बाबर खान पक्ष की शिकायत पर कांड संख्या 105/25 दर्ज की गई है। दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.